logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

जब खुद ऑटो चलाकर प्रचार करने लगे कैलाश विजयवर्गीय, नागपुर में दिखा भाजपा नेता का अलग अंदाज


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijaywargiya) को जब से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) के लिए  जिला प्रभारी बनाया गया है। तब से वह नागपुर में डटे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करना हो या आम जनता से संपर्क करना हो। वह लगातार लगे हुए हैं। इसी दौरान विजयवर्गीय का अलग ही रूप देखे दिया। जहां भाजपा नेता ने भाजपा के प्रचार में लगे ऑटो में बैठ और खुद चलाकर प्रचार करने लगे। 

दरअसल, भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आज रविवार से हर घर अभियान की शुरुआत की है। इसी के तहत भाजपा नेता ने उत्तर नागपुर विधानसभा क्षेत्र (North Nagpur Assembly Seat) में जन संपर्क किया। इस दौरान भाजपा नेता न ने केवल मतदाताओं से मुलाकात की। बल्कि उन्हें पत्रक बांटे और घरो के बाहर भाजपा का पोस्टर भी लगाया। 

इसी दौरान प्रचार के लिए ऑटो भी लगया गया था। जैसे ही ऑटो विधानसभा के बूथ क्रमांक 163 में पहुंचा। विजयवर्गीय ने ऑटो का हैंडल अपने हाथ में ले लिया और ऑटो चलाने लगे। इस दौरान पिछली सीट पर भाजपा की महिला कार्यकर्ता भी बैठी हुई थी। विजयवर्गीय ऑटो चलाते रहे और कार्यकर्ता माइक से भाजपा का प्रचार करती रही। भाजपा नेता का यह रूप देखकर वहां मौजूदा भाजपा कार्यकर्ता हक्के-बक्के रह गए। हालांकि, बाद में सभी सामन्य हुए और विजयवर्गीय के साथ प्रचार में लगे रहे। 

इस दौरान की तस्वीर साझा करते हुए विजयवर्गीय ने लिखा, "आपका साथ, हर मंजिल आसान... !!! हमारे लिए राजनीति जनसेवा का माध्यम है, इसीलिए परिवार जनों का स्नेह, आशीर्वाद और अपार समर्थन हमारे साथ है। महाराष्ट्र प्रवास के बीच आज नागपुर में बूथ क्रमांक 163 पर जनसंपर्क करते हुए स्वजनों से भेंट की और उनसे भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का आग्रह किया। इस दौरान मिले स्नेह से मन आह्लादित हो गया। आत्मीयता और आशीर्वाद की पुष्‍पवर्षा में मन भीग उठा। इस अवसर पर ऑटो रिक्शा की सवारी का आनंद भी लिया।"