logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

जब अन्य सीटों पर मैत्री संघर्ष, तो बुलढाणा सीट पर क्यों नहीं? पूर्व विधायक सपकाल के ट्वीट से महाविकास अघाड़ी में खलबली


बुलढाणा: बुलढाणा लोकसभा सीट पर महाविकास अघाड़ी में सब सही नहीं चल रहा है। पूर्व विधायक और कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए चुनावी मैदान में उतारने की बात कही। इसको लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया। सपकाल के इस ट्वीट से एमवीए में हड़कंप मच गया। आनन्-फनान में उद्धव गुट नेता और विधायक नितिन देशमुख तुरंत सपकाल से मिलने पहुंचे। 

सपकाल ने अपने ट्वीट में लिखा, राज्य में कई सीटों पर मैत्री चुनाव लड़ रही है, तो फिर यह बुलढाणा लोकसभा सीट पर क्यों नहीं? सपकाल के इस ट्वीट पर महाविकास सहित शिवसेना सहित उद्धव गुट में हड़कंप मच गया। स्तिथि को सँभालने के लिए बालापुर विधायक और उबाठा नेता नितिन देशमुख तुरंत बुलढाणा पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की।

एमवीए में कोई समस्या नहीं 

कांग्रेस दफ्तर से बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए देशमुख ने कहा कि बुलढाणा में महाविकास अघाड़ी में कोई समस्या नहीं है। पश्चिम विदर्भ में इतिहास लिखा जाएगा। महाविकास अघाड़ी सभी चार सीटों पर जीत हासिल करेगी। गठबंधन में सभी को बोलने का हक़ है। जैसे शिवसेना ने अकोला सीट मांगी, ठीक वैसे ही मांग बुलढाणा में कांग्रेस ने की है।" उन्होंने आगे कहा, "सीट को लेकर जिसकी भी नाराजगी है, वह जल्द दूर की जाएगी और सभी मिलकर एक साथ चुनाव लड़ेंगे।"