logo_banner
Breaking
  • ⁕ राम रक्षा आंदोलन: उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे सहित यूबीटी के नेता पहुंचे नागपुर ⁕
  • ⁕ पूर्व मुख्यमंत्री पर मंत्री आशीष जायसवाल का तीखा प्रहार, कहा- उद्धव ठाकरे घर से बाहर निकले, ये राम की कृपा ⁕
  • ⁕ 'जनाब उद्धव ठाकरे' को अब याद आए रामलल्ला! पार्टी बचाने के लिए कर रहे 'रामरक्षा': नवनीत राणा का करारा हमला ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नई सरकार का शपथग्रहण कब? पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बता दी तारीख और समय


नागपुर: महायुति (Mahayuti) को मिले प्रचंड बहुमत के बावजूद अभी तक राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया गया है। पहले मुख्यमंत्री और अब गृह मंत्रालय को लेकर मामला अटक गया है। गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ हुई बैठक के बावजूद इसपर कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। पहले कहा गया कि, दो दिसंबर को सरकार स्थपित होगी, लेकिन एकनाथ शिंदे के सतारा जाने के कारण मामला अटक गया है। वहीं अब सवाल खड़ा होने लगा है कि, सरकार की स्थपना होगी या नहीं। इन्हीं  चर्चाओं के बीच नई सरकार की शपथविधि की तारीख सामने आ गई है। जिसके तहत आगामी पांच दिसंबर को नई सरकार अस्तित्व में आएगी। 

भाजपा नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) ने चर्चाओं पर विराम  लगाते हुए कहा कि, "5 तारीख को शपथ लेने के बाद सरकार बनेगी।" विधानसभा चुनाव के बाद राहुल नार्वेकर साईं दरबार पहुंचे. साईं की समाधि के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पत्रकरो से बात करते हुए नार्वेकर ने यह बात कही। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि, "आजाद मैदान में दोपहर एक बजे यह शपथ ग्रहण होगा।"

नार्वेकर ने आगे कहा कि, "जनता ने बड़े विश्वास के साथ इस सरकार को चुना है। जनता ने भाजपा और महायुति को अभूतपूर्व ताकत दी है। यह सरकार अगले पांच साल में राज्य में समृद्धि और खुशहाली लाने जा रही है।" वहीँ सरकार में मंत्री बनने के सावला पर नार्वेकर ने कहा, "मेरी पार्टी ने मुझे बिना मांगे बहुत कुछ दिया है। इसी के साथ यह भी कहा कि, "पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा किया जाएगा।"