logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सरकार बनाने वंचित बहुजन अघाड़ी किस गठबंधन का करेगी समर्थन, प्रकाश आंबेडकर ने किया बड़ा ऐलान


नागपुर: विधानसभा चुनाव परिणाम आने में केवल कुछ ही घंटो का समय बचा हुआ है। वहीं एग्जिट पोल के आये अनुमानों के बाद महायुति और महाविकास अघाड़ी ने सरकार बनाने के लिए आकड़े जुटाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस ने जहाँ बागियों और निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। वहीं महायुति भी जिताऊ उम्मीदवारों को अपने पाले में लाने के काम में जुट गई है। इसी जोड़तोड़ के बीच वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश आंबेडकर का किस गठबंधन को समर्थन होगा इसका ऐलान कर दिया है। आंबेडकर ने कहा कि, राज्य में जो भी सरकार बनाएगा उसे उनका समर्थन रहेगा।"

शुक्रवार को सोशल ब्लॉगिंग साइट्स एक्स पर आंबेडकर ने लिखा, "अगर कल वीबीए को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन का समर्थन करने के लिए संख्या मिल जाती है, तो हम उसी के साथ रहना पसंद करेंगे जो सरकार बना सके। हम सत्ता चुनेंगे! हम सत्ता में रहेंगे!"

ज्ञात हो कि, वंचित बहुजन अघाड़ी लोकसभा चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी में शामिल होने को लेकर चर्चा कर रही थी. लेकिन सीटों के बंटवारे पर कोई समाधान नहीं निकल पाने के कारण प्रकाश अंबेडकर ने अकेले ही इस चुनाव का सामना करने का फैसला किया. लेकिन स्वयं प्रकाश अम्बेडकर और उनकी पार्टी के अन्य उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में हार गये। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी अंबेडकर ने 'एकला चलो रे' का रुख अपनाया है. अघाड़ी ने राज्य की 200 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी भूमिका सफल होती है या फिर विफल।