logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय बजट को बताया मिडिल क्लास के लिए 'ड्रीम बजट’, तो नाना पटोले बोले - यह जनविरोधी बजट


मुंबई: आज शनिवार को संसद में पेश हुए केंद्रीय बजट 2025 को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 21वीं शताब्दी को नई दिशा देने वाला मध्यम वर्ग का 'ड्रीम बजट' बताया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का आभार व्यक्त किया है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना  पटोले ने इस बजट को जनविरोधी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि एक हाथ से छूट दो और दूसरे हाथ से ब्याज लेने की प्रथा चल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “केंद्रीय मंत्री ने जबरदस्त प्रकार बजट पेश किया। मध्यवर्ग के लिए यह ड्रीम बजट कहा जा सकता है। 12 लाख रुपये तक कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा, यह घोषणा भारत की अर्थव्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगी। ढाई लाख से लेकर 12 लाख तक का यह सफर मिडिल क्लास सैलरिड और नए काम करने वाले तरुण हैं इनके सुखकारी अनुभव साबित होगा।”

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “आज के बजट में 8 से 12 लाख तक 10 फीसदी छूट का ऐलान किया गया और जीएसटी में कोई छूट नहीं है। एक हाथ से देना और दूसरे हाथ से छीन लेने की प्रथा चलत रही है। जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से यह जादू चल रहा है। तब से लोगों के हाथ में पैसा कम आए या तो आए ही नहीं, ऐसी भूमिका है। इसलिए यह जनविरोधी बजट है।”