logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शीतकालीन सत्र को दो दिन और बढ़ाया जाए, अमोल मिटकरी के बाद विजय वडेट्टीवार ने भी की मांग


नागपुर: राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र नागपुर में शुरू है। सत्र का दो हफ्ता बीत चूका है। वहीं आखिरी के तीन दिन बचे हुए हैं। लेकिन अभी तक विदर्भ के मुद्दों को सदन के अंदर उठाया नहीं गया है। सत्र के कुछ दिन बचे होने और विदर्भ के मुद्दों की सुनवाई को देखते हुए सत्र बढ़ाने की मांग शुरू हो गई है। एनसीपी अजित गुट विधायक अमोल मिटकरी के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने भी सत्र की कार्रवाई शुक्रवार तक बढ़ाने की मांग की है। 

विदर्भ में शीतकालीन सत्र आयोजित किया जा रहा है और विजय वडेट्टीवार ने मांग की है कि विदर्भ के मुद्दों पर चर्चा के लिए सत्र की अवधि कम से कम दो दिन बढ़ाई जानी चाहिए। 29 नवंबर, 2023 को मुंबई के विधान भवन में कार्य सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सत्र अवधि बढ़ाने पर चर्चा के लिए 19 दिसंबर 2023 को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी।