logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

चौथी बार सत्ता के लक्ष्य के साथ भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम देवेंद्र फडणवीस की नागपुर में तीन बड़ी चुनावी सभाएं


नागपुर: मनपा चुनाव के मतदान का दिन जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे चुनावी प्रचार तेज़ होता जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को अपने गृह शहर में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री तीन अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करेंगे।

नागपुर महानगरपालिका चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। चौथी बार सत्ता पर काबिज होने के लक्ष्य के साथ भाजपा ने चुनावी मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के साथ सीधे और कड़े मुकाबले के बीच भाजपा ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए प्रचार अभियान को तेज कर दिया है।

एक ओर जहां भाजपा के महापौर, पार्षद प्रत्याशी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर, पदयात्राओं और जनसंपर्क अभियानों के जरिए जनता से समर्थन मांग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी के बड़े और प्रभावशाली नेता भी चुनावी मोर्चे पर उतर चुके हैं। भाजपा यह संदेश देने में जुटी है कि नागपुर के विकास और स्थिर नेतृत्व के लिए एक बार फिर पार्टी को मौका दिया जाए।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज अपने गृह नगर नागपुर में भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने उतरेंगे। मुख्यमंत्री दिनभर में तीन महत्वपूर्ण चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे और नागरिकों से भाजपा तथा महायुति उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। 

मुख्यमंत्री की पहली जनसभा पश्चिम नागपुर के बोरगांव चौक पर आयोजित होगी। इसके बाद दूसरी सभा दक्षिण नागपुर विधानसभा क्षेत्र के तिरंगा चौक पर होगी। वहीं अंतिम और सबसे अहम सभा मुख्यमंत्री के स्वयं के विधानसभा क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम नागपुर के त्रिमूर्ति नगर में रखी गई है।

इन जनसभाओं के जरिए मुख्यमंत्री फडणवीस भाजपा और महायुति के विकास कार्यों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को जनता के सामने रखेंगे तथा विपक्ष पर भी तीखा हमला करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की इन सभाओं से नागपुर महानगरपालिका चुनाव का सियासी माहौल और अधिक गर्माने वाला है।