logo_banner
Breaking
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं ने बांधी उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राखी


मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कल रक्षाबंधन के अवसर पर बुधवार 30 अगस्त को विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं से राखी बंधवाई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाजपा नेताओं से आह्वान किया था कि “रक्षा बंधन के अवसर पर मुस्लिम बहनों तक पहुंचें” जिसके तहत महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने बुधवार को कम से कम 25 मुस्लिम "बहनों" से भी राखी बंधवाई।

रक्षाबंधन की तस्वीरें साझा करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, “एक राखी सद्भावना की, एक राखी सुरक्षा की, एक राखी प्यार की...रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश से आई बहनों ने राखी बांधी। इस बार उन्होंने जो प्यार दिखाया उससे मेरा दिल भर आया।”

इस अवसर पर देवेंद्र फडणवीस को मुस्लिम महिलाओं सहित स्वयं सहायता समूह साईं लीला फाउंडेशन, ब्रह्माकुमारी एवं संस्थाओं से जुड़ी बहनों ने राखी बांधी। फडणवीस ने सभी अवसरों की तस्वीर अपने ट्वविटर अकाउंट पर साझा की हैं।