logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

याज्ञवल्क्य जिचकर की कांग्रेस में वापसी, प्रदेश अध्यक्ष सपकाल और रमेश चेन्निथला ने दिलाई पार्टी की सदस्य्ता


नागपुर: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय डॉ. श्रीकांत जिचकर के पुत्र याज्ञवल्क्य जिचकर गुरुवार को फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। ज्ञात हो कि, विधानसभा चुनाव के दौरान याज्ञवल्क्य काटोल विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उतरे थे। जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। 

मुंबई के तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला और प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने उनका स्वागत किया। याज्ञवल्क्य महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव हैं।

नागपुर जिले के काटोल निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा। यह निर्वाचन क्षेत्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख का है। इस साल के चुनाव में अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख ने यहां से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा था।

सद्भावना यात्रा में हुए थे शामिल 

कांग्रेस ने बुधवार को नागपुर में सद्धभावना यात्रा निकाली थी। इस यात्रा ने नागपुर