logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

फडणवीस के अमरावती दौरे पर यशोमती ठाकुर का तीखा हमला, कहा - महायुति का उद्देश्य सिर्फ सत्ता और पैसा


अमरावती: वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशोमती ठाकुर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अमरावती दौरे पर जोरदार आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि फडणवीस के दौरे के लिए गाड़ियों में भरकर किराए पर लोगों को लाया गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आम नागरिकों को मुख्यमंत्री फडणवीस से प्रत्यक्ष मुलाकात करने का मौका नहीं मिला।

यशोमती ठाकुर ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने अमरावती की जनता को निराश किया है। उन्होंने दावा किया कि महायुति के घटक दलों के बीच भारी अंतर्कलह चल रही है। “महायुति का उद्देश्य जनता की सेवा नहीं, बल्कि केवल सत्ता और पैसा हासिल करना है,” ऐसा गंभीर आरोप उन्होंने लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि महायुति के भीतर विवाद इस हद तक बढ़ गए हैं कि आने वाले समय में ये दल एक-दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आएंगे। 

ठाकुर ने विश्वास जताया कि आगामी महापालिका चुनाव के बाद जनता महायुति को करारा जवाब देगी। भाजपा नेताओं पर संत-महात्माओं के अपमान का आरोप लगाते हुए यशोमती ठाकुर ने कहा कि सत्ताधारी धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन उन्हें धर्म के वास्तविक मूल्यों की समझ नहीं है। अंत में उन्होंने कहा कि सत्ताधारियों का पतन होना तय है।