logo_banner
Breaking
  • ⁕ 22 जुलाई को किसान कर्ज माफ़ी की पहली सूची होगी जारी; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ 'लोकतंत्र में आंदोलन का अधिकार, लेकिन जिम्मेदारी भी जरूरी; सीजेपी प्रोटेस्ट पर फडणवीस बोले- कुछ लोग अलग एजेंडे के साथ आंदोलन में शामिल हुए ⁕
  • ⁕ 'जनाब उद्धव ठाकरे' को अब याद आए रामलल्ला! पार्टी बचाने के लिए कर रहे 'रामरक्षा': नवनीत राणा का करारा हमला ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बड़ी राहत, प्रशासन ने आरटीआई के तहत आवेदन भरने की तिथि 10 दिन बढ़ाई


यवतमाल: शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत वंचित, कमजोर, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए जिले के 2 हजार 531 स्कूलों में 26 हजार 979 सीटें भरी जाएंगी। आवेदन दाखिल करने की आखिरी तारीख यानी मंगलवार 30 अप्रैल तक केवल 985 अभिभावकों ने आवेदन दाखिल किए हैं। इतनी बड़ी संख्या में सीटों पर आवेदन की संख्या कम होने के कारण ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 10 मई तक बढ़ा दी गई थी।

बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार आरटीई 25 प्रतिशत ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जिले भर में दो हजार 531 स्थानीय-स्वशासी, निजी सहायता प्राप्त, शासकीय सहायता प्राप्त एवं स्व-सहायता प्राप्त विद्यालय पंजीकृत थे। इसमें वंचित, कमजोर और सामाजिक, शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग के बच्चों को 25 प्रतिशत प्रवेश के हिसाब से ऑनलाइन आवेदन भरना शुरू हुआ।

मंगलवार 30 अप्रैल को आखिरी दिन था. अंतिम दिनों तक 985 परिवारों ने अपना ऑनलाइन आवेदन जमा किया था. इतनी बड़ी संख्या में सीटों के बावजूद बहुत कम आवेदन प्राप्त हुए। पूरे राज्य में ऐसा होने के कारण आवेदन भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है और अब 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. प्रशासन ने नागरिकों से जल्द से जल्द आवदेन देने की मांग की है।