logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: कलंब दौरे पर एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, श्री चिंतामणि मंदिर पहुंच लिया आशीर्वाद


यवतमाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को यवतमाल दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने कळंब स्थित प्रसिद्ध श्री चिंतामणि मंदिर में उन्होंने विग्नहर्ता के दर्शन किये और आशीर्वाद लिया। करीब डेढ़ घंटे तक यादव मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने विग्नहर्ता की पूजा अर्चना भी की। इस दौरान बोलते हुए डॉ.मोहन ने कहा कि, "श्री चिंतामणी सभी का मंगल करेंगे और सभी की इक्छा पूरी करेंगे।"

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हवाई अड्डे पर मदन येरावर, अशोक उईके, रालेगांव अनुविभागीय अधिकारी सुधीर पाटिल ने स्वागत किया. एयरपोर्ट से वह सीधे कालाअंब पहुंचे। चिंतामणि मंदिर देवस्थान संस्थान की ओर से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर जाकर चिंतामणि के दर्शन किये और पूजा-अर्चना की. संस्थान की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।

इस समय यादव को चिंतामणि मंदिर का पूरा इतिहास पता चला। डॉ. यादव ने कहा कि उन्होंने श्री चिंतामणि से प्रार्थना की है कि श्री चिंतामणि संपूर्ण मानव जाति का कल्याण करें और सभी पर दयालु रहें।


स्थानीय भाजपा कार्यालय भी पहुंचे 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के आनंदी महाराज के भक्त हैं. आनंदी महाराज कलंबा के श्री चिंतामणि के भक्त हैं। आनंदी महाराज अक्सर कळंब में दर्शन के लिए आते रहते हैं। आनंदी महाराज चाहते थे कि डॉ. यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद कलंब में चिंतामणि के दर्शन करें। इसलिए डॉ. यादव आज केवल श्री चिंतामणि दर्शन के लिए कालाअंब आए थे। मंदिर परिसर में काफी समय बिताने के बाद उन्होंने चिंतामणि मंदिर के प्रसादालय में अपने सहयोगियों के साथ दोपहर का भोजन किया. इसके बाद स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता के आग्रह पर वह बीजेपी कार्यालय भी गये।