logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: वणी में मिले प्राचीन और समृद्ध राजवंशों के प्रमाण, कायर गांव में 2500 वर्ष पूर्व की मानव सभ्यता के अवशेष


यवतमाल: विदर्भ में  प्राचीन सभ्यता और समृद्ध राजवटी के महत्वपूर्ण पुरातात्विक प्रमाण मिले हैं। यवतमाल जिले के वणी तहसील के समीप  कायर गांव में प्राचीन धरोहर मिला है।  इस धरोहर के साथ वैसे ये क्षेत्र पाषाण युग से लेकर सातवाहन और वाकाटक राजवंश के शासनकाल तक मानव बस्ती का केंद्र रहा होगा। ये खुलासा प्रसिद्ध पुरातत्व शोधकर्ता प्रो. सुरेश चोपणे ने किया है, जो पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र का सर्वेक्षण और ऐतिहासिक अध्ययन कर रहे हैं।

उनके अनुसार, कायर में लगभग 2500 वर्ष पूर्व की मानव सभ्यता के अवशेष पाए गए हैं। यहां मिट्टी, पत्थर और ईंटों से निर्मित लगभग 4000 फीट लंबाई की एक विशाल प्राचीन किलेबंदी के अवशेष मिले हैं, जो सातवाहन और वाकाटक युग के गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। उस काल के लोग मिट्टी और ईंटों से बने घरों में रहते थे और उनका जीवन मुख्यतः कृषि और पशुपालन पर आधारित था। 

साथ ही खुदाई में सोने, चांदी और तांबे के आभूषण, घरेलू उपकरण, मिट्टी के बर्तन जैसी अनेक वस्तुएं प्राप्त हुई हैं, जो उस काल की समृद्धता और सांस्कृतिक वैभव को दर्शाती हैं। प्रा. सुरेश चोपणे ने बताया कि इन प्राचीन धरोहर के आधार पर ये स्पष्ट होता है कि कायर न केवल एक प्राचीन बस्ती थी, बल्कि एक समृद्ध और संगठित राजव्यवस्था का भी केंद्र रहा होगा।  इस ऐतिहासिक खोज से वणी क्षेत्र की पुरातात्विक महत्व के अनुसार अब आगे शोध हो सकता है।