logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

यवतमाल जिले की दो सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार घोषित, वाणी और यवतमाल सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान


यवतमाल: भारतीय जनता पार्टी ने यवतमाल जिले की दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने यवतमाल से मदन येरावार और वाणी से संजीव रेड्डी बोरकुद्वार को टिकट दिया है। ज्ञात हो कि, दोनो प्रत्याशी मौजूदा विधायक हैं। 

महायुति में सीटों का ऐलान होना बाकी

महायुति में अभी तक तीनों दलों के बीच सीटो का बटवारा नहीं हुआ है। कुछ सीटों पर पेंच फसा होने के कारण बातचीत जारी है। हालांकि, जिन सीटों पर सहमति बन गई है उन सीटों पर तीनों दल अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरु कर चुके हैं। इसी क्रम में भाजपा ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। 

150 सीटों से ज्यादा पर लड़ेगी भाजपा

भले ही गठबंधन में सीटो का बटवारा नहीं हुआ है। लेकिन भाजपा ने पिछले चुनाव में जितनी सीटो पर चुनाव लडा था उतनी ही सीटों पर चुनाव लडेगी। भाजपा नेताओं का मानना है कि, सबसे बड़ी पार्टी होने और सबसे ज्यादा विधायक होने के करण उसे सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लडना चाहिए। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 160 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, वहीं 105 विधायक चुनाव जीतकर आए थे।