logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: संजय राठोड को झटका, वापस लिया गया अन्न व औषध प्रशासन विभाग; अब मिला ये मंत्रालय


यवतमाल: शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल अजित पवार गुट के मंत्रियों को शुक्रवार को विभागों का बंटवारा हो गया है। अजित पवार को जहां वित्त और नियोजन मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। वहीं अन्य मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण मंत्रालय मिला है। इस विभाग बंटवारे में शिंदे गुट नेता संजय राठोड को झटका लगा है। उनसे अन्न व औषध प्रशासन विभाग वापस लेकर पवार गुट के धर्मराव आत्राम को दे दिया गया है।

नए तरह से हुए विभाग बटवारे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राठोड से अन्न व औषध प्रशासन विभाग वापस लेते हुए धर्मराव आत्राम को दे दिया गया है। वहीं अब उन्हें मामूली मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री बनाया गया है।

अन्न व औषध प्रशासन मंत्री रहते हुए चौहान पर कई बड़े आरोप लगे थे। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी की गई थी। वहीं  मेडिकल एसोसिएशन ने राठोड के निजी सहायक पर भी कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद से ही राठोड का विभाग बदलने की चर्चा शुरू थी।