logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: खदान में नहाने गए तीन युवक पानी में डूबे, शव हुए बरामद


यवतमाल: डोलोमाइट खदान के दोह में तैरने गए तीन नाबालिगो के डूबने वाली घटना सामने आई है। घटना शनिवार शाम वानी तहसील के वंजारी (खदान) गांव के पास की है। लगातार तलाशी अभियान के बाद रविवार की सुबह तीनों युवकों के शव खदान के गड्ढे से बरामद किये गये। मृतकों की पहचान आसिफ शेख (16), नुमान शेख (15) और प्रतीक संजय मडावी (16) निवासी एकता नगर वाणी के रूप में हुई है। 

तीनों नाबालिग युवक शनिवार दोपहर से लापता थे। परिजनों ने खोजबीन की तो वंजारी गांव के पास डोलोमाइट खदान के गड्ढे के पास तीनों के कपड़े, जूते, दोपहिया वाहन, मोबाइल आदि मिले। इसलिए संभव था कि तीनों खदान के गड्ढे के पानी में डूब गये। घटना की जानकारी मिलने पर वणी पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। 

रविवार सुबह ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने गड्ढे में शवों की तलाश शुरू की। आखिरकार सुबह करीब 8 बजे तीनों युवकों के शव मिले।स्थानीय नागरिकों ने बताया कि तीनों हमेशा वंजारी (खदान) में तैराकी के लिए आते थे। तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की जांच वाणी पुलिस जमादार प्रभाकर कांबले और अमोल नुनेलवार कर रहे हैं।