logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal-Wshim Loksabha: 19,40, 916 मतदाता करेंगे मतदान, प्रशासन की तैयारी पूरी


यवतमाल: यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान होना है। इसको लेकर जिला निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। दोनों जिलो की छह विधानसभा के 19,40, 916 मतदाता 2 हजार 225 केंद्रों मतदान करेंगे। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी डॉ. पंकज आसियान ने यह जानकारी दी। 

यवतमाल-वाशिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जैसे यवतमाल, रालेगांव, दिग्रस, पुसाद, करंजा और वाशिम। इस निर्वाचन क्षेत्र में 10 लाख दो हजार 400 पुरुष मतदाता, 9 लाख 38 हजार 452 महिला मतदाता और 64 अन्य मतदाता, कुल 19 लाख 40 हजार 916 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. निर्वाचन क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक उम्र के 22 हजार 830 मतदाता और 13 हजार 668 दिव्यांग मतदाता हैं।

लोकसभा क्षेत्र में 2,225 मतदान केंद्र बनायें गए हैं, जहां नागरिक अपना वोट डालेंगे। इसके लिए 9,972 मतदान केंद्र अध्यक्ष, 7,341 मतदान कर्मचारी, 211 फील्ड अधिकारी और 131 उप-निरीक्षक ड्यूटी पर हैं। ये सभी कर्मचारी गुरुवार को अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए हैं और इसके लिए 533 वाहनों की व्यवस्था की गई है।

जिले में दिव्यांग, महिला, युवा व आदर्श नाम से 24 मतदान केंद्र हैं। वोटिंग का समय शुक्रवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है, 1 हजार 114 मतदान केंद्रों से वोटिंग का लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा. यह मतदान केंद्र जिला मुख्यालय के साथ-साथ चुनाव आयोग से भी जुड़ा हुआ है. अजंती (दिग्रास) और बालेवाड़ी (पुसाद) दो संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र हैं और इन स्थानों पर सभी सुरक्षा उपाय किए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. पवन बंसोड़ ने बताया कि 4000 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मतदान केंद्र और मतदान प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए हैं।