logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Wardha

वर्धा में खास क़िस्म की इल्ली का क़हर जिसके काट लेने पर होता है असहनीय दर्द


वर्धा-वर्धा जिले में खास किस्म की इल्ली किसानों के लिए दर्द का सबब बन गयी है.यह इल्ली अगर इंसानी शरीर को काट दे तो बेइंतहा दर्द देती है.देवली तहसील के भिड़ी में राजू होने नामक किसान 16 सितंबर के दिन भांडापूर में अपने खेत में घांस काट रहे थे.इसी दौरान एक इल्ली ने उन्हें काट दिए इसके बाद राजू दर्द से कराहने लगे.कुछ इसी तरह का वाकया  तलणी खंडेराव के किसान को भी इसी तरह की एक इल्ली ने काटा था.इस किसान की हालत तो कुछ इस तरह की हो गयी की उसे इलाज के लिए  सावंगी मेघे अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गयी.फ़िलहाल खेती किसानी के दिन है इसलिए कृषि विभाग ने किसानों को इस खास किस्म की इल्ली से बचकर रहने की सलाह दी है.
मराठी में ( घोणसळी) कही जाने वाली इस इल्ली का वैज्ञानिक नाम  स्लग कॅटरपिल्लर है जो सामान्यतः गन्ने के खेत में पायी जाती है.इसका रंग पीला-हरा होता है.अगर इसने किसी इंसान को काट दिया तो असहनीय दर्द होता है.इसमें किसी अंग के बधिर हो जाने की भी संभावना होती है.कृषि विभाग के मुताबिक इस इल्ली से डरने के बजाये सचेत रहने की जरूरत है.