logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Wardha

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार विदर्भ दौरे पर आएंगी द्रौपदी मुर्मू, इस तारीख को आएँगी महामहिम


वर्धा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द ही विदर्भ के दौरे पर आने वाली हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद महामहिम का यह पहला दौरा होगा। अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति महात्मागांधी हिंदी विश्व विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले साल निमंत्रण भेजा था, जिसे राष्ट्रपति द्वारा स्वीकार कर लिया गया। जिसकी जानकारी बुधवार को प्रशासन ने दी। इसके बाद राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। 

आज दोपहर एक बजे कलेक्टर कार्यालय में बैठक हुई। कलेक्टर राहुल करदिले ने कहा कि राष्ट्रपति के संभावित आगमन को लेकर चर्चा हुई।". हिन्दी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उपस्थिति एवं भव्य सभागार का उद्घाटन होगा। और उसके बाद 6 जुलाई को सेवाग्राम आश्रम भ्रमण जैसे तीन कार्यक्रम होंगे।

गढ़चिरौली में समारोह के बाद राष्ट्रपति का आगमन हेलीकॉप्टर से होगा। वर्धा में कार्यक्रम पूरा करने के बाद वह नागपुर जाएंगी। राष्ट्रपति भवन से मिनट टू मिनट कार्यक्रम अभी नहीं आया है।