logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: चौहान दम्पति की बढ़ी मुश्किलें, अदालत ने जमानत याचिका की ख़ारिज


वर्धा: युवती के साथ बलात्कार करने मामले में हिंगनघाट पुलिस थाने के निरीक्षक चंपत चौहान और उनकी पत्नी सोनाली चौहान की मुश्किल बढ़ गई है। सोमवार को जिला और सत्र न्यायालय ने इस मामले में आरोपी पीआई की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। वहीं दूसरी तारा हिंगोली पुलिस ने सोनाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पिछले दिनों एक युवती ने चौहान के खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया था। युवती ने बताया था कि, एक मामले की शिकायत को लेकर वह चौहान से मिली थी। जहां पीआई चौहान ने युवती को न्याय दिलाने की बात कह कर भरोसे में लिया और उसका लगातार शोषण करता रहा। इसको लेकर पिछले दिनों युवती ने पुलिस में इसकी शिकायत की। इसके बाद छह मार्च को चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पत्नी पर धोखाधड़ी का मामला

एक तरफ अदालत ने जहां पीआई की जमानत याचिका ख़ारिज कर दी है। वहीं दूसरी तरफ पत्नी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। कोरेगांव तहसील के सोनके में एक कृषि सहकारी ऋण संस्थान का है। आरोप है कि संस्थान के निदेशकों ने रिश्तेदारों के नाम पर फर्जी कर्ज बांटे हैं। बारह करोड़ रुपये के गबन की शिकायत पर सभी इक्कीस निदेशकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इन्हीं डायरेक्टर्स में से एक हैं सोनाली चव्हाण। दस्तावेजों से छेड़छाड़ का भी आरोप है। अब जब चव्हाण पति-पत्नी पर आरोप लगे हैं तो यहां काफी हलचल मच गई है। वाथर पुलिस मामले की जांच कर रही है।