logo_banner
Breaking
  • ⁕ Yavatmal: ACB की बड़ी करवाई, रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में दो धारदार तलवारें लेकर दहशत फैलाने वाले शख्स को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ Gondia: उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार के अस्थि कलश का गोंदिया में भावुक दर्शन, कोरणी घाट पर होगा अस्थि विसर्जन ⁕
  • ⁕ Bhandara:कांग्रेस को झटका, ओबीसी जिलाध्यक्ष शंकर राऊत ने भाजपा में किया प्रवेश ⁕
  • ⁕ Bhandara: किसानों का पटाखा फोड़ आंदोलन, धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग ⁕
  • ⁕ नई दिल्ली में दिवंगत अजित पवार की श्रद्धांजली सभा, सांसद प्रफुल्ल पटेल ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ में जल्दबाजी को लेकर दिया जवाब ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Wardha

Wardha: कार और दोपहिया में जोरदार टक्कर, चार गंभीर घायल


वर्धा: समुद्रपुर तहसील में दो पहिया और कार में हुई जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा मंगलवार सुबह छह बजे सेवाग्राम-समुद्रपुर रोड पर हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह छह से साढ़े छह बजे के करीब दोपहिया क्रमांक MH34CC3752 से महिला-पुरुष और दो बच्चे बैठकर समुन्द्रपुर से मांडगांव की तरफ जारहे थे। वहीं विपरीत दिशा में आरही कार क्रमांक MH34BV7303 ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मांडगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।