logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: शेडगाव में बड़ा हादसा; ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, गई गंभीर घायल


वर्धा: समुद्रपुर तहसील तहसील अंतर्गत जांब-नागपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर शेडगांव चौरस्ता ते आजदा पाटी पर एक ट्रैक्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुणाल नानाजी बावणे (25, मांडगाव) निवासी के रूप में हुई है। इस हादसे में अन्य मजदूर घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद राजमार्ग पर चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया।  

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेक्टर खेतों में बिजली पोल डालने के काम में लगा हुआ था। शुक्रवार सुबह नियमित तौर पर ड्राइवर कुणाल पंहुचा और ट्रैक्टर लेकर काम पर निकला। जैसे ही वह जांब-नागपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर शेडगांव चौरस्ता ते आजदा पाटी पर पहुंचा ट्रैक्टर पलट गया। निचे दबने  के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए समुद्रपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस वहां मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  इस हादसे के कारण राष्ट्रीय महामार्ग पर लंबा जाम लग गया। करीब चार किलोमीटर तक यह लंबा जाम लगा रहा। काफी बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस यातयात को सुचारु किया जा रहा है।