logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: ग्रापं चुनाव में भाजपा का बोलबाला, 56 सीटों पर किया कब्ज़ा


वर्धा: जिले में 113 ग्रामपंचायत के लिये चुनाव संपन्न हुये़ इसमें भाजपा का बोलबाला देखने मिला़ दूसरे क्रमांक पर कांग्रेस रहा वहीं राकां के 4 व शिवसेना ठाकरे गुट के 2 सरपंच विजयी हुए़ वहीं 10 ग्रापं पर निर्दलियों ने अपना कब्जा जमाया़ जिले में ग्रामपंचायत चुनाव को लेकर सभी दलो ने कमर कसी थी। असली मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच देखने मिला। यहां दोनो दलो के नेताओ की प्रतिष्ठा दाव पर लगी थी।

भाजपा व कांग्रेस ने एकदूसरें के पारंपारिक ग्रापं में भी सेंध लगायी है। आर्वी निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस में काटे की टक्कर देखने मिली़ वहीं देवली में भाजपा ने कांग्रेस के विधायक रणजित कांबले को झटका दिया़ जबकि वर्धा व सेलू में कांग्रेस व भाजपा बराबरी में रही। हिंगनघाट व समुद्रपुर में भी भाजपा ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। कुल 113 ग्रापं में भाजपा ने 56, कांग्रेस ने 41, राष्ट्रवादी कांग्रेस 2, शिवसेना ठाकरे गुट 2 व निर्दलीय 10 सरपंच विजयी हुए है।

ऐसा रहा हाल

  • भाजपा-56
  • कांग्रेस-41
  • राकां-4
  • शिवसेना (ठाकरे)-2
  • अपक्ष-10