Wardha: कार हुई दुर्घटना का शिकार; दो की मौत, एक घायल

वर्धा: तेरहवी के लिए जारहे बुजुर्ग दम्पति की कार दुर्घटना की शिकार हो गई। इस हादसे में मौके पर ही ड्राइवर और कार में बैठी महिला की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा आज दोपहर बारह बजे हुई। मृतकों क पहचान नीलिमा हरिदास पाटिल और चालक संजय भानुदास गेडाम के रूप में हुई है। वहीं हरिदास पाटिल का इलाज अस्पताल में जारी है।

admin
News Admin