logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

भाजपा सत्ता में मगरूर, वर्धा में शरद पवार ने कहा- समय आने पर दिखायेंगे उसको उसकी जगह


वर्धा: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार एक दिन के वर्धा दौरे पहुंचे हैं। जहां वह किसानों को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, "भारतीय जनता पार्टी सत्ता के नशे में मगरूर हो गई है। वह लगातार अपने विरोधियों को दबाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।" उन्होंने चेतावनी देते हुए आगे कहा कि, "मौका मिलने पर हम भाजपा को उसकी हैसियत दिखाएंगे।"

अनिल देशमुख मुद्दे को उठाते हुए पवार ने कहा, "सत्ता का दुरुपयोग कर बेगुनाहों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अनिल देशमुख और उनके करीबियों के यहां 130 छापे मारे गए। और वो उनसे कह रहे थे कि आपने पार्टी बदली है, नेतृत्व बदला है, अनिल देशमुख डगमगाया नहीं है।  इसके लिए सत्ता दी गई थी? इस शक्ति का दुरुपयोग किया जा रहा है। मौका मिलने पर इन्हे जगह दिखाएंगे।"