logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: वर्धा के कनोली गांव में बाढ़, यशोदा नदी पुल किया गया बंद


वर्धा: अलमडोह और वर्धा-रालेगांव मार्ग पर सरुल में यशोदा नदी पर बने पुल पर बारिश के चलते पानी भर जाने के कारण वर्धा से कानगांव जाने वाला मार्ग बंद कर हो गया है। इसके अलावा, कनावली गांव में आई बाढ़ के कारण गाडेगाव, अलमडोह, सोनेगाव, चानकी, दरने टाकली, मनसावली क्षेत्र की 2,000 हेक्टेयर भूमि जलमग्न हो गई है।

अलमडोह में यशोदा नदी के पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण अलमडोह-अल्लीपुर यातायात बंद है। गांव का संपर्क टूटा नहीं है। अलमडोह - कानगांव परिवहन चल रहा है। बाढ़ के चलते इलाके में जनजीवन प्रभावित हुआ है।  

वहीं, देवली के डिगडोह में तीन स्कूली बच्चे बाढ़ के पानी में फंस गए हैं। देवली नगर पालिका की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। बच्चों को निकालने के प्रयास जारी हैं। जिला खोज एवं बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंच गया है।