logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

समृद्धि बना हादसों का महामार्ग! फिर गई एक एक युवती की जान, नियंत्रण खोने से पलटी कार


वर्धा: समृद्धि हाईवे पर हादसों का सिलसिला अभी भी जारी है। नागपुर में शादी समारोह के बाद घर लौट रही एक युवती की समृद्धि हाईवे पर हादसे में मौत हो गई। चालक के नियंत्रण खोने पर कार पलट गई। इसमें पूजा प्रेमचंद (रवि) दरवालकर (25) नि. वैगांव (निपानी) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों का सेवाग्राम अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया है कि घायलों के नाम अरुणा प्रकाश राउतकर, अनूप प्रकाश राउतकर हैं। पूजा पुणे में एक कंप्यूटर कंपनी में काम करती थी।

पूजा की ममेरी बहन की शादी नागपुर के मानेवाड़ा में थी। इसके लिए वह अपने माता-पिता के साथ नागपुर आ गई। शादी के बाद वह यहीं रुक गई और अपने माता-पिता से वापस भेज दिया। बुधवार सुबह वह चाची अरुणा प्रकाश राउतकर और मामा अनूप प्रकाश रौतकर, धामनगांव, शिवाजी वार्ड, अमरावती के साथ वाहन संख्या MH27-AC-9747 से निकली। केलझार के पास समृद्धि हाईवे पर चालक के नियंत्रण खोने से कार पलट गई। 

घटना की जानकारीं मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पातल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों से पूजा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला  दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।