logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Video: दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा था युवक, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि, जान पर बन आई


वर्धा: हर व्यक्ति के लिए जन्मदिन बेहद ख़ास होता है। लोग अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह के प्रोग्राम बनाते हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा भी हो जाता है जो जीवन भर के लिए सबक भी बन जाता है। ऐसा ही एक मामला वर्धा से सामने आया है, जहां जन्मदिन मनाना युवक को भारी पड़ गया। युवक के चेहरे पर अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही की आग को तुरंत बुझा लिया गया, लेकिन युवक के कान और नाक जख्म हो गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घायल युवक का नाम रितिक वानखेडे है। वह वर्धा जिले के सिंधी मेघे का रहने वाला है। 19 जून को रितिक का जन्मदिन था। जन्मदिन को मनाने के लिए युवक के दोस्तों ने बड़ा प्रोग्राम बनाया। सोमवार शाम को दोस्त युवक के घर के सामने जमा हुए। जश्न मानाने के दौरान दोस्तों ने युवक पर फोम डालना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक दोस्त ने फायर गन भी शुरू कर दिया। 

इसी दौरान फायर गन से निकली चिंगारी फोम से मिल गई और युवक के चेहरे पर आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप वहां हड़कंप मच गया। तुरंत आग को बुझाया गया। इसके बाद युवक को इलाज के लिए जिले के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। फ़िलहाल युवक खतरे से बाहर हैं, लेकिन इस हादसे में युवक की नाक और कान जख्मी हो गया है।