logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Wardha

Wardha: वान्मथी सी बनी वर्धा जिले की नई कलेक्टर, राहुल कर्डिले नाशिक के नए मनपा आयुक्त


वर्धा: राज्य सरकार ने मंगलवार को प्रशासिक बदलाव करते हुए वान्मथी सी को जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। वहीं वर्तमान जिलाधिकारी राहुल कर्डिले को नाशिक मनपा का नया आयुक्त बना ट्रांसफर किया गया है। ज्ञात हो कि, वान्मथी सी 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, वर्तमान में वह राज्यकर विभाग में सहायक आयुक्त पद पर कार्यरत हैं। वान्मथी सी जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगी।

राज्य में देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में सरकार बनने के बाद प्रशासनिक सेवाओं में बड़ा फेरबदल शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को राज्य के 12 अधिकरियों का तबदला किया गया। जिसमें वर्धा जिले के जिलाधिकारी राहुल कर्डिले का नाम शामिल है। सरकार ने कर्डिले को नाशिक मनपा का नया आयुक्त बना तबादला कर दिया गया है। वहीं उनकी जगह वान्मथी सी को जिले की नई जिलाधिकारी बनाया है।

ज्ञात हो कि, वान्मथी सी 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, वर्तमान में वह राज्यकर विभाग में सहायक आयुक्त पद पर कार्यरत हैं। वान्मथी सी की आईएएस बनने की कहानी भी बेहद रोचक है। वान्मथी सी के पिता कैब ड्राइवर रहे है।