logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: बंद घर का ताला खोलकर 15 लाख की चोरी 


वर्धा: जिले के कारंजा घाडगे में एक बंद घर में चोरी करने का मामला सामने आया है। शहर के वार्ड न. 14 में गुरुवर दोपहर के समय घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरो ने 15 लाख के सामान पर हाथ साफ़ कर दिया। जिस समय यह वारदात हुई उस समय घर पर कोई नहीं था। दोपहर चार बजे यह घटना सामने आई। पीड़ित का नाम अशोक अग्रवाल है। वह अनाज के व्यापरी है।  दिन दहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दिन पीड़ित के परिवार के तीन लोग अस्पताल में दिखाने नागपुर आए हुए थे। वहीं अशोक घर में ताला लगाकर दूकान गए हुए थे। शाम चार बजे जब वह वापस लौटे तो इस चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत परिवार को वापस घर आने को कहा। परिजनों के आने के बाद पता चला की घर में चोरी हुई है। क्योंकि, आभूषण कहां रखे हुए हैं यह केवल घर की महिलाओं को पता था। 

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान चोरो ने घर एक अंदर रखे नकदी सहित अन्य वस्तुओं को हाथ नहीं लगाया। पीड़ित के यहां 14 साल पहले भी इसी तरह की चोरी हुई थी। उस समय भी घर पर कोई नहं था। पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।