logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: रामनगर थाना क्षेत्र में 2.556 किलोग्राम गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार


वर्धा: जिले में मादक पदार्थों की बढ़ती बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत 7 जुलाई को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने रामनगर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ बेचते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रणाली श्रीकांत भिसे उर्फ ​​प्रणाली धीरज लेंडे, मयूर गजानन नाकड़े और रविंद्र सिंह उर्फ ​​कालू लखनसिंह जुनी शामिल हैं। इनके पास से 2.556 किलोग्राम गांजा और 2,12,940 रुपये का कीमती सामान जब्त किया गया है। इस मामले में रामनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा, वर्धा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, उपनिरीक्षक उमाकांत राठौड़, प्रकाश लासुंटे और उनकी टीम द्वारा यह सफल अभियान चलाया गया। इस ऑपरेशन में फोरेंसिक विभाग के एस.एफ. अनिल सातोने और पी.एच. मंगेश धामंडे ने भी सहायता की।