Wardha: जंगली सूअर के झुंड ने दोपहिया में मारी टक्कर; एक की मौत

वर्धा: जंगली सूअर ने दोपहिया से जा रहे दो युवको को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को अजंसरा हिवरा मार्ग पर हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, अजंसरा के प्रवीण नासरे और एकनाथ भोंडे दोपहिया वाहन से प्रवीण की मां से मिलने बोपापुर गए थे। वापस लौटते समय हिवारा में उनकी बाइक पर चार जंगली सूअरों ने हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए वाडनेर के एक ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने एकनाथ को मृत घोषित कर दिया। वाडनेर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

admin
News Admin