logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: उदयपुर की डॉक्टर का वर्धा में निधन, समृद्धि महामार्ग पर डिवाइडर से टकराई कार


वर्धा: राजस्थान के उदयपुर स्थित गीतांजलि अस्पताल की नेत्र विज्ञान विभाग प्रमुख की वर्धा में निधन हो गया है। समृद्धि महामार्ग से जाते हुए उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें मौके पर ही डॉ. नूतन बेदी (60, जोधपुर, राजस्थान) का निधन हो गया। वहीं इस हादसे में बेटा डॉ. गौतम बेदी (25) गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे सावंगी तहसील अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह हादसा केलझर के पास हुआ। डॉक्टर नूतन नागपुर से वर्धा की तरफ जारही थी। 

मिली जानकारी के अनुसार, स्वस्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डॉ. नूतन अपने बेटे गौतम के साथ नागपुर पहुंची थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद डॉक्टर माँ-बेटे कार से समृद्धि महामार्ग से वर्धा जाने के लिए निकले। जैसे ही वह केलझर के पास केलाकेली आऊटर से उतरने लगे इसी दौरान गौतम का नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकरा कर तीन-चार बार पलटी हुई। इस हादसे में मौके पर ही डॉ. नूतन की मौत हो गई। वहीं बेटा गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही महामार्ग और सेलु पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जख्मी डॉक्टर गौतम को आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण रुग्णालय सावंगी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फ़िलहाल डॉक्टर गौतम बेदी  का आईसीयू मे इलाज शुरू है। जहां उनका इलाज किया जारहा है। वहीं मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देखें वीडियो: