logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Wardha

Wardha: अज्ञात वाहन ने एलेट्रिक दोपहिया को मारी टक्कर, दो की मौत


वर्धा: राष्ट्रीय महामार्ग 44 जाम-नागपूर रोड पर खंडाला पाटी के पास अज्ञात वाहन ने बॅटरी मोटारसायकल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोपहिया में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान स्वार प्रीतम टेम्भूरकर,तिलक वार्ड और धनराज वासाड, रंगारी वार्ड हिंगणघाट के रूप में की गई है। इस दुर्घटना में वाहन जलकर ख़ाक हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, युवक-युवती कुछ काम के सिलसिले में नागपुर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टककर के कारण दोनों सड़क पर गिर गए। वहीं सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान इलेक्ट्रिक दो पहिया को आग लग गई, जिसमें वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही  महामार्ग पोलीस पी.एस.आई देवेंद्र पटले अपने अन्य सहकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों समुद्रपुर के ग्रामीण अस्पताल के गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी समुन्द्रपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात पर हिट एंड रन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।