logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा, मंदिर में झंडा लगाने गए तीन व्यक्तियों को लगा करंट; हुई मौत


वर्धा: जिले से बेहद सहमा देने वाली घटना सामने आई है। जहां रक्षाबंधन के दिन मंदिर में झंडा लगाने गए तीन व्यक्तियों को करंट लग गया। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह शहर के पास ही पिंपरी मेघे गांव में हुई। मृतकों की पहचान अशोक सावरकर (56), अशोक उर्फ़ बाळू सिंह शेर (60), सुरेश भास्कर झिले (35) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों रोजाना की तरह गांव के तुलजा भवानी मंदिर में निरीक्षण के लिए गए थे। मंदिर के शिखर पर झंडा फहराने के लिए तीनों 25 फीट ऊंचे खंभे पर चढ़े। हालाँकि, उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और लोहे का डंडा बगल में मौजूद 33 केवी बिजली लाइन से छू गए। बिजली का जोरदार झटका लगने के कारण तिनो जमीन पर गिर गए। जहां एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रक्षाबंधन के दिन हुए इस हादसे के कारण गांव में शोक की लहर है।