logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: भाजपा ने नए जिला अध्यक्ष के नाम का किया ऐलान, संजय गोते को बनाया पार्टी प्रमुख


वर्धा: बहुचर्चित भाजपा जिला अध्यक्ष की अंततः घोषणा हो गई। भाजपा ने वर्तमान अध्यक्ष सुनील गफाट को दोबारा मौका नहीं देते हुए संजय गाते को नया अध्यक्ष बनाया है। ज्ञात हो कि, भाजपा ने संगठन को देखते हुए राज्य को 80 जिलों में बांटा है। जिसके तहत 13 मई को 52 जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया था, वहीं शेष 28 जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान नहीं किया था। 

नव घोषित वर्धा जिला अध्यक्ष संजय गाते संघ के पुराने कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें एक महामण्डल का अध्यक्ष भी बनाया गया था। राज्य और लोकसभा चुनाव के बाद से जिले के बहुसंख्यक कुनबी या तेली समुदाय के बजाय किसी अन्य समुदाय से अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग की गई। अतः अन्य नाम भी प्रतिस्पर्धा में आ गये।

विधायक दादाराव केचे ने गफाट के नाम का विरोध किया था. एक आवाज यह भी थी कि, "हमें महिला जिला अध्यक्ष नहीं चाहिए।" इस घटनाक्रम में एक नया समीकरण उभर कर सामने आया। पालकमंत्री डॉ. पंकज राजेश भोयर और पूर्व सांसद रामदास तड़स के बीच समन्वय हो गया। भोयार, ताड़स और केचे ने गाते के नाम का समर्थन किया। जिसके बाद आज 31 मई को गाते को नए जिला अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त कर दिया गया। 

पार्टी जो काम देगी उसे करूँगा

वहीं संजय गाते को अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए गफाट ने कहा, "भाजपा दबाव में काम करने वाली पार्टी नहीं है। सही व्यक्ति को उस पद पर नियुक्त किया जाना चाहिए। मैं जानता हूं कि सभी ने मेरा समर्थन किया। हालांकि, कोई कारण रहा होगा की मुझे दोबारा जिला अध्यक्ष नहीं बनाया गया। नए अध्यक्ष गाते भी भाजपा के एक सक्षम पदाधिकारी हैं। मैं उनका समर्थन जारी रखूंगा और पार्टी द्वारा सौंपा गया काम करूंगा। हम बीजेपी के कार्यकर्ता हैं. हमारे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है।"