logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: हर जिले में कामगार भवन का निर्माण, श्रम मंत्री सुरेश खाड़े ने किया ऐलान


वर्धा: श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए श्रमिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इसका उद्घाटन करते हुए प्रदेश के श्रम मंत्री सुरेश खाड़े ने कहा कि श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए हर जिले में कामगार भवन का निर्माण कराया जायेगा।

यदि प्रशासन वर्धा जिले में जगह उपलब्ध कराता है तो भवन निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करायी जायेगी। योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का पंजीकरण जरूरी है। इसलिए जल्द ही तालुका स्तर पर श्रमिक पंजीकरण केंद्र शुरू किया जाएगा।

पिछले वर्ष प्रदेश में 10 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। श्रमिकों के परिवारों के लिए बीमा पॉलिसी लायी जा रही है। डॉ. सुरेश खाड़े ने कहा कि उनके सम्मान में विभिन्न योजनाएं शुरू की जा रही हैं।सांसद रामदास तड़स ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से श्रमिक अस्पताल शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि श्रमिकों के परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

विधायक डॉ. पंकज भोयर ने बताया कि इस सप्ताह 3 हजार 434 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया है। इस अवसर पर श्रम आयुक्त नितिन पाटणकर, नियोजन समिति सदस्य सुनील गफट, श्रमिक नेता मिलिंद देशपांडे, प्रशांत बर्ले मुख्य रूप से उपस्थित थे।