logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: नकली नोट प्रकरण, 50 हजार में हुआ था सौदा


वर्धा: नकली नोट प्रकरण में एक चौकानेवाली बात सामने आयी है़ चारो आरोपियों का दिल्ली के व्यक्ती से नकली नोटो की लेनदेन के लिये 50 हजार रुपयों में सौंदा हुआ था। इसके बदले संबंधीत ने युवकों को 1.20 लाख रुपयो की नकली नोटे देने की जानकारी है। आरोपी व संबंधीत व्यक्ती के बिच वीडियो कॉलींग के जरिये बाते हुई थी़ पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी की तलाश में एक विशेष टीम शीघ्र ही रवाना की जाएगी।

उल्लेखनिय है कि, 50 हजार रुपयों के ऐवज में 1 लाख 25 हजार की नकली नोट देने का सौदा तय हुआ था़ परंतु संबंधीत व्यक्ती ने आरोपियों को 5 हजार रुपयों की नोटे कम दी़ प्राप्त 1.20 लाख रुपयों में से करिब 26 हजार की नोटे युवकों ने मार्केट व पेट्रोलपम्प पर चलायी। इन नकली नोटो के क्रं.3HG879735, 3HG879737, 3HG879745, 3HG879743 है़ उपरोक्त क्रमांक के नोट पाये जाने पर इसे तुरंत बैंक में जमा कराये, ऐसा आहवान किया गया है। प्रकरण में सरगर्मी से पुलिस जांच चल रही है।

नागरिक इन बातों का रखे ध्यान

नकली नोटो को पहचानने के लिये आरबीआय के सिक्यूरिटी फिचर्स की गाईडलाईन का उपयोग नागरिक करें, ऐसा कहा गया। आरबीआय ने असली नोट की पहचान कराने 17 बातों को मुख्यता से बताया है़ इसमें 500 की नोट संबंध में यह नोट दिये के सामने रखने पर भितर 500 लिखा हुआ दिखाई देता है। महात्मा गांधी का छायाचित्र मध्यवर्ती होता है। भारत तथा इंडिया ऐसे नाम उत्कीर्ण होती है। नोट मोडने पर इसपर सुरक्षा का थ्रेड रंगीत दिखता है।

जो हरे से निले रंग बदलता है। गवर्नर के हस्ताक्षर, गैरंटी क्लॉज, प्रोमिस क्लॉज तथा आरबीआय का लोगो नोट के दोनो साईड से चिन्हीत रहता है। महात्मा गांधी की फोटो तथा इलेक्ट्रोटाईप वॉटरमार्क दिखाई देता है। डाये साईड के तथा निचे बाये के क्रमांक दाये से बाये साईड की ओर बडे होते जाते है। इन बातो की ओर नागरिक ध्यान दे, ऐसा वरिष्ठ बैंक अधिकारी ने बताया।