logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: विदर्भ में नहीं रुक रही किसान आत्महत्या, कर्ज में दबे युवा किसान ने पिया जहर


वर्धा: विदर्भ में किसानों के आत्महत्या करने का सिलसिला लगातार जारी है। वर्धा में फिर एक किसान ने आत्महत्या कर ली। देवली तहसील के तांबा येंडे गांव निवासी मनोज नानाजी येंडे (42) किसान ने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर की। घटना की जानकारी मिलते ही उसे ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान बाढ़ से बर्बाद हुई फसल और बढ़ते कर्ज से परेशान था।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक किसान के पास चार एकड़ का पुश्तैनी खेत है। जुलाई और अगस्त में आई बाढ़ के कारण अरहर और सोयाबीन की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। इसके बाद दोबारा अरहर की बुवाई की गई, लेकिन वह भी बाह गई। जिसके कारण उसे बड़ा नुकसान हुआ। 

बताया जा रहा है कि उन पर इलाहाबाद बैंक से एक लाख दस हजार रुपये का कर्ज था। घर के एकलौते पुरुष के आत्महत्या करने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतक के परिवार में  बूढ़े और बीमार माता-पिता, पत्नी और बेटी है।