logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Wardha

Wardha: शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, पांच लाख का सामान जलकर हुआ ख़ाक


वर्धा: जिले के सावंगी में शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। इस घटना में घर में रखा हुआ सामान जलकर ख़ाक हो गया। शुक्रवार शाम को यह घटना सामने आई। अग्निशमन विभाग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि, इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। जब घटना हुई उस समय लोग निचले तल में मौजूद थे। इस कारण बड़ी अनहोनी टाल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सावंगी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत ड्रीमलैंड एरिया में यशवंत वाघमारे का डुप्लेक्स घर है। शुक्रवार शाम को अचानक घर के पहले माले पर आग लग गई। घटना में जरूरी सामान समेत अन्य सामग्री भी जल गई। जिससे पांच लाख का नुक्सान हुआ है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। 

जिस समय यह घटना हुई उस समय परिजन निचले तल में थे। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। और आग बुझाई। इस हादसे में पीड़ित को पांच लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।