logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय परिसर में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप


वर्धा: यहां के महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में आज दोपहर डेढ़ साल का एक तेंदुआ घुस आया। जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। इलाके में उसके व्यवहार को देखकर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी मिर्गे ने पीपुल्स फॉर एनिमल्स के आशीष गोस्वामी को सूचित किया। वह अपनी बचाव टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तेंदुए को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ी।

इसी बीच वन और पुलिस विभाग के अधिकारी यहां पहुंच गये और झाड़ियों में छुपे तेंदुआ को आखिरकार गोली मारकर बेहोश कर दिया गया। बाद में उसे जाल में फंसा लिया गया और गोस्वामी के करुणाश्रम में ले जाया गया। यह नर तेंदुआ 18 महीने का है, उसे 105 डिग्री बुखार है। पीलिया से पीड़ित पाए जाने के बाद उनके रक्त के नमूने नागपुर भेजे गए हैं। वह चार दिनों से इसी इलाके में घूम रहे थे। बताया गया कि उसने एक बकरी को भी मार डाला। फिलहाल बाघ का करुणा श्रम में इलाज चल रहा है।