Wardha: सोयाबीन की फसल बर्बाद होने के कारण वृद्ध किसान ने की आत्महत्या
वर्धा: सोयाबीन की फसल ख़राब होने आहात एक 83 वर्षीय किसान ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान की पहचान केशव विठोबा चोपड़े, कारंजा घाडगे, पालोरा के रूप में की गई है। बेटे और बहु के घर वापस आने के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। मृतक के बेटे ने बताया कि, इस साल लगातार बारिश के कारण सोयाबीन की खड़ी फसल पानी में बह गई। जिसको लेकर वृद्ध किसान लगातार परेशान थे।
admin
News Admin