logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: उद्घाटन के दूसरे दिन आंदोलनकारियों ने महामार्ग को किया जाम, रोजगार देने की मांग 


वर्धा: समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन हुए एक दिन पूरा नहीं हुआ की आंदोलनकारियों ने महामार्ग को जाम कर दिया। सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय युवक पुलगांव-अरवी मार्ग पर स्थित विरुल अकाजी टोल प्लाजा के पास पहुंचे और प्रदर्शन कर स्थानीय प्रशासन ने नौकरी की मांग की। 

स्थानीय युवाओं को दें रोजगार 

समृद्धि महामार्ग के पुलगांव-आर्वी मार्ग के विरुल अकाजी पर टोल बनाया गया है। इस टोल प्लाजा में नौकरी देने की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर सुबह वीरुल अकाजी और रसूलाबाद, पचोड़, निजामपुर टकली, पिंपलगांव, वडाला, सोरता आदि के युवा और नागरिक टोल नाके के पास जमा हो गौर और नौकरी देने की मांग करने लगे। 

चर्चा के बाद वापस लिया आंदोलन

प्रदर्शनकरी बीच सड़क पर बैठ गए और आंदोलन करने लगे। इस प्रदर्शन के कारण सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए बधित हो गया। आंदोलन की जानकारी मिलते ही पुलगांव थाने के पुलिस निरीक्षक शैलेश शेल्के मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलगांव अनुमंडल पदाधिकारी पाटिल के अनुरोध पर एवं संबंधित टोल प्लाजा फास्ट के अधिकारियों से सकारात्मक चर्चा के बाद धरना वापस लिया गया।