logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: आरोपी को लेकर आ रही पुलिस जीप दुर्घटना का हुई शिकार, मौके पर पीआई की मौत


वर्धा: समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाओं का दौर जारी है। शनिवार को आरोपी को लेकर आ रही एक पुलिस जीप दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में महिला पुलिस निरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, व वहीं मुजरिम सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक पीआई की पहचान    नेहा चव्हाण के रूप में हुई है। सभी घायलों को सावंगी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा सुबह सात बजे पांढरकवढा के पास हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, पीआई नेहा चौहान अपने साथियों के साथ आरोपी को परभणी से नागपुर ला रही थी। जैसे ही गाड़ी समृध्दि महामार्ग पर पांढरकवढा के पास पहुंची सामने चल रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही पीआई की मौत हो गई। वहीं  सहायक पुलिस उपनिरीक्षक सुखविंदरसिंह, मिठू जागड़ व चालक शम्मी कुमार सहित आरोपी वैद्यनाथ शिंदे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सावंगी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।