logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; लग्जरी कार से ग्राहकों को लाया जाता था


वर्धा: पुलिस ने हिंगणघाट शहर के नैनो पार्क स्थित एक घर में अवैध देह व्यापार करने का भंड़फोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम मंगेश दिलीप सुके और उमेश नारायण कोटकर है। इस दौरान एक महिला को रेस्क्यू किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों द्वारा ग्राहकों को लाने के लिए एक खास फॉर्च्यूनर लग्जरी कार का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस छापेमारी में  को एक महिला के साथ हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के बाद आरोपी मंगेश आर्थिक लाभ के लिए पीड़ित लड़कियों व महिलाओं से देहव्यापार करवाता था। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और एक फर्जी ग्राहक को इस साइट पर भेजा गया। इसके लिए वह अपनी कार फॉर्च्यूनर का इस्तेमाल कर रहे थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से एपल व अन्य कंपनियों के चार मोबाइल फोन, नकदी व वाहन जब्त किया गया है। जिले के कुछ स्थानों पर अवैध देह व्यापार को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक नरुल हसन ने विशेष अभियान चलाया है। इससे पहले भी कुछ जगहों पर छापेमारी की गई थी। यह काम संदीप कापड़े की क्राइम ब्रांच की टीम ने किया।