logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: खेत में जा रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, गभीर रूप से घायल


वर्धा: खेत में जाते समय नाले के पास रुके किसान पर अचानक बाघ ने हमला बोल दिया। इसमें जांग पर चोट पहुंचने से किसान घायल हो गया। उक्त घटना कन्नमवारग्राम परिसर में शनिवार की सुबह 9 बजे घटते ही खलबली मच गई। किसान पर अस्पताल में ईलाज शुरु है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्नमवारग्राम निवासी गजानन तुलशिराम दिग्रसे (60) का गांव परिसर में खेत है। उनके खेत से सटे बढा नाला है़ हमेशा की तरह गजानन सुबह खेत जाने के लिए निकले। कुछ समय के लिए वें नाले के पास रुके। उसी समय अचानक झाडियों में घात लगाये बैठे बाघ ने उसपर हमला बोल दिया। ध्यान जाते ही किसान ने हिम्मत कर बाघ को धकेल दिया। परंतु इस दौरान बाघ का पंजा लगने से किसान की जांग पर चोट पहुंची।

उसी समय गजानन जोर जोर से चिल्लाने लगा। इससे बाघ घटनास्थल से भाग निकलने से किसान की जान बाल बाल बच गई। आसपडोस के किसान मौके पर पहुंचे। वनविभाग के अधिकारी पांडुरंग बेले दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तुरंत घायल किसान को कारंजा के ग्रामीण अस्पताल में उपचारार्थ लाया गया, जहां उसपर ईलाज शुरु है।

बाघ ने हमला करने पर भी गजानन ने हिम्मत नहीं हारी, और खुद को बचाने के लिए बाघ को दूर ढकेल दिया। सौभाग्यवश बाघ ने पुन: उसपर हमला नहीं किया। अन्यथा बढा अनर्थ हो जाता, ऐसी चर्चा परिसर में थी। इस घटना के बाद किसानों में दहशत व्याप्त है़ वनविभाग ने जरुरी उपाययोजना पर ध्यान देने की मांग ग्रामीण कर रहे है।