logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: समृद्धि पर चलने के लिए जेब करनी पड़ेगी खाली, देने पड़ेंगे 900 रुपये का टोल


कारंजा लाड: समृद्धि हाईवे का पहला चरण 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो होने वाला है। पहले चरण में नागपुर से शिर्डी तक के 520 किलोमीटर एक खंड का उद्घाटन किया जाएगा। समृद्धि के लिए जनता में बड़ा उत्साह है। हालांकि, इस पर चलने के लिए लोगों को अच्छी खासी जेब खाली करनी पड़ेगी। वर्धा से शिर्डी के बीच नागरिकों को 900 रूपये टोल देना पड़ेगा। उद्घाटन के साथ ही महामार्ग पर सभी 19 टोल भी शुरू हो जाएंगे। 

शिर्डी से नागपुर की दूरी 520 किलोमीटर है. इस मार्ग से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा की जा सकती है। और इसमें पांच घंटे लगेंगे। यह टोल यात्रा के अनुसार टोल की नीति के अनुसार लगाया जाएगा। 520 किमी के रूट में 19 टोल बूथ शुरू हैं और ये टोल बूथ 19 निकास बिंदुओं पर स्थित हैं। 

फास्ट गो इंफ्रा, जो समृद्धि राजमार्ग पर टोल प्लाजा की प्रभारी है, उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं के लिए इस राजमार्ग पर टोल प्लाजा की पूरी शिफ्ट रखने का फैसला किया है। एक शिफ्ट में 20 महिलाएं होंगी। महिलाओं की शिफ्ट सुबह होगी। उस वक्त पूरे टोल प्लाजा पर सिर्फ महिला कर्मचारी ही नजर आएंगी।

नागपुर-शिर्डी समृद्धि हाईवे की दूरी 520 किमी है. हाईवे की चौड़ाई 120 मीटर है। और यह आठ लेन की सड़क है. यह हाईवे महाराष्ट्र के 10 जिलों, 26 तहसील और 392 गांवों से होकर गुजर रहा है। इस हाईवे के पूरा होने के बाद 24 जिले जुड़ जाएंगे। साथ ही नागपुर से मुंबई का सफर 8 घंटे में और नागपुर से शिर्डी का सफर 5 घंटे में पूरा होगा।