logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

अवैध संबंध के शक में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


वर्धा: पुलगांव थाना अंतर्गत अनैतिक संबंधों को लेकर एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। यह घटना  विरुल अकाजी गांव के पास कोलम समुदाय की बस्ती रामपुर गांव में कल रात करीब 10 बजे हुई। मृतक की पहचान सौरभ सुरेश मोरसकर (27) के रूप में की गई है।  घटना के बाद आरोपी जयराम शिरभाटे फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने कुछ घंटों में ही पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और मृतक दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों का एक दूसरे के घर में आना जाना था। जयराम को लगता था कि, सौरभ का उसकी पत्नी के साथ अनैतिक संबंध हैं। इसी को लेकर गुरुवार रात को आरोपी कुल्हाड़ी लेकर पंहुचा और सौरभ पर हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल सौरभ को इलाज के लिए पुलगांव के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन स्थित गंभीर होने के कारण उसे वर्धा रेफर कर दिया गया। जहां सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर दी। वहीं कुछ घंटे के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।