logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

सड़ी-गली अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, उमरखेड़ तहसील की घटना


यवतमाल:  उमरखेड़ तहसील के बाल्दी रोड स्थित आईटीआई परिसर में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। झाड़ियों में मिली लाश पूरी तरह सड़ चुकी है। जानकारी मिलते ही उमरखेड़ पुलिस मौके पर पहुंची। लाश चार-पांच दिन पुरानी दिख रही है। शुरुआती जांच में हत्या कर शव यहां फेंके जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह एक व्यक्ति उस क्षेत्र से गुजरा जहाँ उसे झाड़ियों में लाश दिखाई दी। इसके बाद बात तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फ़िलहाल मृत वयक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।