logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मारेगांव शहर में ‘मिनी अग्निशमन’ सेवा शुरू, सर्विस शरू करने वाला राज्य का पहला छोटा शहर


यवतमाल: शहर के नागरिकों की सुरक्षा के लिए मारेगांव नगर पंचायत ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मिनी फायर सर्विस शुरू की है. इस सेवा के लिए सरकार से प्राप्त राशि से एक फायर मोटर बाइक खरीदी गई है. यह बाइक शहर की किसी भी छोटी गली तक आसानी से पहुंच सकती है और आग लगने की स्थिति में तुरंत उपाय कर सकती है.

इस फायर मोटरसाइकिल को दिल्ली में डिजाइन और चेन्नई में निर्मित किया गया है. इस बाइक पर सभी आवश्यक अग्निशामक यंत्र उपलब्ध हैं। यह बाइक मौके पर पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू कर सकती है. 

मारेगांव शहर के मध्य क्षेत्र में बाज़ार और पुरानी बस्तियाँ हैं और सड़कें संकरी हैं। ऐसी जगहों पर बड़ी दमकल गाड़ी आसानी से नहीं पहुंच पाती. ऐसे में आग लगने पर भारी नुकसान की आशंका है। ऐसे में यह मिनी अग्निशमन बाइक बहुत उपयुक्त है.

कॉल करते ही मिलेगी सेवा 

मारेगांव नगर पंचायत  मुख्याधिकारी श्रीकांत बाबर ने बताया कि नागरिकों द्वारा आग लगने की सूचना मिलते ही यह बाइक मौके पर पहुंचने के लिए तैयार रहती है. जिससे 15 मिनट के अंदर आग पर काबू पाना संभव हो सकेगा. 

सर्विस शुरू करने वाला पहला शहर 

पुणे, मुंबई और नागपुर जैसे बड़े शहरों के बाद, मारेगांव इस तरह की मिनी फायर सर्विस शुरू करने वाला महाराष्ट्र का पहला छोटा शहर बन गया है. मारेगांव के लोग इस नई सेवा से खुश हैं. नागरिकों को उम्मीद है कि इस सेवा से शहर में आग लगने की स्थिति में बड़े नुकसान को रोका जा सकेगा. नगर पंचायत की इस पहल को नागरिकों का समर्थन मिल रहा है. नागरिकों की सुरक्षा के लिए नगर पंचायत द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है.